Miss World 2024 क्रिस्टीना है शाहरुख खान की जबरा फैन, इंडियन सिनेमा को करती हैं बेहद पसंद

Miss World 2024 क्रिस्टीना पिस्कजोवा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भारतीय सिनेमा के प्रति अपने प्यार के बारे में बताया। इसके साथ ही जब उनसे उनके पसंदीदा एक्टर का नाम पूछ गया तो बिना किसी हिचक के उन्होंने किंग खान का नाम लिया। चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना को भारतीय खानों में बटर चिकन भी बेहद पसंद है।

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 1:17 PM
क्रिस्टीना मिस वर्ल्ड 2024 हैं शाहरुख खान की फैन

Miss World 2024 पिछले वीकेंड भारत में आयोजित हुआ और इसमें चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszkova) विनर रहीं। पोलैंड (Poland Miss World) की पूर्व विश्व सुंदरी करोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड का ताज क्रिस्टीना को पहनाया। जीत के बाद क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड के रूप में काम करने पर खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने भारतीय फिल्मों (Krystyna Loves Bollywood) के प्रति अपने प्यार के बारे में भी बताया। पूरे भारत से लेकर पश्चिमी देशों में अपने चार्म की वजह से फेमस किंग खान क्रिस्टीना (Krystyna fan of Shahrukh Khan) को बेहद पसंद हैं।

Krystyna Pyszkova को शाहरुख खान की फिल्में पसंद


क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने बताया कि उन्हें लैजा-लैजा गाना बेहद पसंद है। कभी खुशी कभी गम का फेमस ट्रैक बोले चूड़ियां सुनना उन्हें पसंद है। इतना ही नहीं शाहरुख खान की भी वो फैन हैं। इसके अलावा उन्हें पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी बेहद पसंद है। क्रिस्टीना पिस्जकोवा का भारत के प्रति प्रेम सिर्फ बॉलीवुड से ही जुड़ा नहीं है। ब्यूटी क्वीन को भारतीय खाना भी बहुत पसंद है, उनका पसंदीदा खाना बटर चिकन है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया में रहने के दौरान उन्होंने लगभग हर दिन यह डिश खाई है।

View this post on Instagram
A post shared by Miss World (@missworld)

Krystyna Pyszkova ने ऐसे जीता फाइनल में ताज

वहीं, मिस लेबनान यासमिना जायटौन मिस वर्ल्ड 2024 में फर्स्ट रनर-अप रहीं। फिनाले के लिए 12 जजों के पैनल में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन और पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह, रजत शर्मा, अमृता फडणवीस, विनीत जैन, बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के MD जूलिया मॉर्ले शामिल थे। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के चेयरपर्सन और सीईओ, जमील सईदी, स्ट्रैटेजिक पार्टनर और होस्ट - मिस वर्ल्ड इंडिया और मानुषी छिल्लर सहित तीन पूर्व मिस वर्ल्ड भी फिनाले के दौरान मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम को फिल्म निर्माता करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने होस्ट किया। गायक शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ शानदार परफॉर्मेंसेस इवेंट का आगाज किय। भारत ने 28 साल बाद प्रतियोगिता की मेजबानी की थी।

Miss World 2024: Krystyna Pyszková ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, भारत की Sini Shetty नहीं बना पाई टॉप 4 में जगह

Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova को मिला मिस वर्ल्ड का ताज, टॉप 8 तक ही पहुंच पाया भारत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।