Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova को मिला मिस वर्ल्ड का ताज, टॉप 8 तक ही पहुंच पाया भारत

Miss World 2024: बेहद टैलेंटेड और खूबसूरत चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना ने मिस वर्ल्ड 2024 का ताज पहना। वो अपने देश से ये खिताब जीतने वाली दूसरी कंटेस्टेंट हैं। उनसे पहले साल 2006 में Tatana Kucharova ने ये टाइटल जीता था। वहीं भारत की सिनी शेट्टी टॉप 8 में ही जगह बना पाईं।

अपडेटेड Mar 10, 2024 पर 17:14
Story continues below Advertisement
चेक रिपब्लिक की की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने शनिवार को मुंबई में मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता। मिस लेबनान यास्मीना ज़ायटौन को फर्स्ट रनर अप रहीं। मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना को ताज पहनाया।
चेक रिपब्लिक की की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने शनिवार को मुंबई में मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता। मिस लेबनान यास्मीना ज़ायटौन को फर्स्ट रनर अप रहीं। मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना को ताज पहनाया।

मिस वर्ल्ड वेबसाइट के मुताबिक क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा पेशे से एक मॉडल हैं जो कानून और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पढ़ाई कर रही हैं।

क्रिस्टीना पिस्जको ने एक फाउंडेशन स्थापना की है। क्रिस्टीना अंग्रेजी, पोलिश, स्लोवाक और जर्मन भाषाएं जानती हैं। उनके लिए सबसे खास पल था जब तंजानिया में उन्होंने बच्चों के लिए एक अंग्रेजी स्कूल खोला।

28 साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत को 22 साल की सिनी शेट्टी ने रिप्रेजेंट किया। मुंबई में जन्मी शेट्टी 2022 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड भी रह चुकी हैं।

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी।