Miss World 2024 पिछले वीकेंड भारत में आयोजित हुआ और इसमें चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszkova) विनर रहीं। पोलैंड (Poland Miss World) की पूर्व विश्व सुंदरी करोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड का ताज क्रिस्टीना को पहनाया। जीत के बाद क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड के रूप में काम करने पर खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने भारतीय फिल्मों (Krystyna Loves Bollywood) के प्रति अपने प्यार के बारे में भी बताया। पूरे भारत से लेकर पश्चिमी देशों में अपने चार्म की वजह से फेमस किंग खान क्रिस्टीना (Krystyna fan of Shahrukh Khan) को बेहद पसंद हैं।
