Get App

Dadasaheb Phalke Awards: 'डिस्को किंग' मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Dadasaheb Phalke Awards 2024: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को X पर एक पोस्ट में कहा कि यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के चयन जूरी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है

Akhileshअपडेटेड Sep 30, 2024 पर 10:23 AM
Dadasaheb Phalke Awards: 'डिस्को किंग' मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
Dadasaheb Phalke Awards 2024: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बॉलीवुड का 'डिस्को किंग' कहा जाता है

Dadasaheb Phalke Awards 2024: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार (30 सितंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। रेल मंत्री ने कहा कि यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के चयन जूरी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को बॉलीवुड का 'डिस्को किंग' कहा जाता है।

इस साल की शुरुआत में मिथुन चक्रवर्ती को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को यह पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Awards) प्रदान किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिग्गज अभिनेता को उनकी उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार की पिछली विजेता वहीदा रहमान थीं। वह गाइड, प्यासा, कागज के फूल और चौदहवीं का चांद जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर हैं।

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने की खबर उनके पद्म भूषण से सम्मानित होने के कुछ ही महीनों बाद आई है। यह समारोह अप्रैल में हुआ था। उस वक्त अभिनेता को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान स्वीकार करते हुए देखा गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें