Ghatkopar Hoarding Collapse: मुंबई होर्डिंग हादसे में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के दो करीबी रिश्तेदारों का निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में उनके मामा-मामी की मौत हो गई है। बुधवार को मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग ढहने वाली जगह पर जो दो शव मिले उनकी पहचान मनोज चंसोरिया (60) और अनीता (59) के रूप में की गई है, जो कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार हैं।
