Get App

Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी आलिया ने क्रूरता और घरेलू हिंसा का लगाया आरोप, कहा- एक सप्ताह से जुल्म ढा रहे हैं ससुरालवाले

Nawazuddin Siddiqui: आलिया सिद्दीकी ने मुंबई की वर्सोवा पुलिस पर नवाजुद्दीन के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ दुबई से लौटने के बाद अभिनेता के घर में प्रवेश करने को लेकर हाल ही में FIR दर्ज की गई थी। आलिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर नवाजुद्दीन की मां द्वारा दायर FIR को रद्द करने की मांग की है। अंधेरी कोर्ट में घरेलू हिंसा का एक मामला चल रहा है। इस मामले में नवाजुद्दीन समेत सभी को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 5:52 PM
Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी आलिया ने क्रूरता और घरेलू हिंसा का लगाया आरोप, कहा- एक सप्ताह से जुल्म ढा रहे हैं ससुरालवाले
Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने उनके और उनके परिवार पर क्रूरता और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। आलिया ने मुंबई की वर्सोवा पुलिस पर नवाजुद्दीन के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ दुबई से लौटने के बाद अभिनेता के घर में प्रवेश करने को लेकर हाल ही में FIR दर्ज की गई थी। अंधेरी कोर्ट में घरेलू हिंसा का एक मामला चल रहा है। इस मामले में नवाजुद्दीन समेत सभी को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।

आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी (Rizwan Siddiquee) ने नवाजुद्दीन और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन लोगों ने आलिया को पिछले एक सप्ताह से खाना नहीं दिया है। इसके साथ ही सोने के लिए बेड और नहाने के लिए बाथरूम तक इस्तेमाल नहीं करने दिया है। वकील का कहना है कि आलिया को घर से निकालने के लिए हर संभव कोशिश की। पुलिस द्वारा धमकी भी दिलवाई गई। अब उनके ऊपर जुल्म ढाए जा रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के वकील रिजवान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'पिछले सात दिनों से आलिया को नवाजुद्दीन और उनके परिवार ने खाना नहीं दिया है। यहां तक कि सोने के लिए बिस्तर और नहाने के लिए बाथरूम तक नहीं दिया है। कमरे में CCTV कैमरा लगवा दिया है और 24 घंटे बॉडीगार्ड तैनात रहता है।' आलिया एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

आलिया ने इससे पहले TOI को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कपल चार साल से अधिक समय से अलग रह रहे हैं। जब वह अपने बच्चों से मिलने के लिए कहती हैं तो अभिनेता बहाना बनाने लगते हैं। उन्होंने कहा था, "मैंने बच्चों को कुछ नहीं बताया। हालांकि वे परेशान हैं और मुझसे पूछते रहते हैं कि 'पापा कहां है?' 'कहां शूट कर रहे हैं?' मैं उन्हें बताती रहती हूं कि वह अमेरिका के न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन क्या मुझे ऐसा कई सालों तक करना चाहिए?”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें