Get App

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा- एक्टर ने सिर्फ बेटी को ही बंगले में घुसने की दी इजाजत

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) के बीच जारी विवाद हर दिन एक नया मोड़ लेता दिख रहा है। आलिया ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया था कि उन्हें और उनके बच्चों (शोरा और यानि) को घर से निकाल दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बंगले में जाने नहीं दिया जा रहा है। आलिया ने दावा किया कि उनके पास केवल 81 रुपये हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 04, 2023 पर 7:27 PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा- एक्टर ने सिर्फ बेटी को ही बंगले में घुसने की दी इजाजत
अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास सिद्दीकी (Shamas Siddiqui) ने अभिनेता पर कई नए गंभीर आरोप लगाए हैं

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) के बीच जारी विवाद हर दिन एक नया मोड़ लेता दिख रहा है। आलिया ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया था कि उन्हें और उनके बच्चों (शोरा और यानि) को घर से निकाल दिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अब बंगले में जाने नहीं दिया जा रहा है। आलिया ने दावा किया कि उनके पास केवल 81 रुपये हैं। इस बीच, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास सिद्दीकी (Shamas Siddiqui) ने अभिनेता पर कई नए गंभीर आरोप लगाए हैं।

ETimes से बात करते हुए आलिया के हालिया दावों के बारे में पूछे जाने पर शमास ने कहा, "जैसा कि हमने बताया है, वे (आलिया और उनके बच्चे) लोग गेट के बाहर ही इंतजार कर रहे हैं। अंदर आने के लिए पुलिस उनकी मदद करने जा रही है। वह अपनी भांजी शिवानी के साथ यहां रूकी थीं। अभी भी उनके साथ शिवानी हैं। इसके अलावा उनकी मेड भी उनके साथ है।"

'नवाज के नाम पर ही है बंगला'

जब उनसे पूछा गया कि मीडिया में दावा किया जा रहा है कि उनका बंगला नवाजुद्दीन के नाम पर नहीं बल्कि उनकी मां के नाम पर है। इस सवाल पर शमास ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा, "ये सच नहीं है। उन्होंने (नवाजुद्दीन) हमारी मां के नाम पर झूठा गिफ्ट डीड बनवाया है, जिसे केवल नोटराइज्ड किया गया है। गिफ्ट डीड को रडिस्टर किया जाता है। वह बंगला नवाज के नाम पर ही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें