'मैं आपसे माफी चाहती हूं...', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी सपना ने अभिनेता पर लगे आरोपों को बताया 'फर्जी', देखें वीडियो

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी सपना का एक वीडियो पिछले दिनों सामने आया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एक्टर ने उन्हें दुबई में अकेला छोड़ दिया है। रॉबिन ने कहा था कि उनके पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है। फिर इसके बाद नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के वकील भी लगातार हाउस हेल्प को लेकर ट्वीस कर रहे थे

अपडेटेड Feb 21, 2023 पर 7:35 PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने भी एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाउस हेल्प सपना रॉबिन मसीह (Nawazudiin Siddiqui’s house help Sapna Robin Masih) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह एक्टर से माफी मांगते हुए दिख रही है। नई क्लिप में वह दावा करती है कि उसने सिद्दीकी के खिलाफ जो भी आरोप लगाया, वह दबाव में था। वह आगे दावा करती है कि अभिनेता के खिलाफ उनकी पत्नी आलिया (Nawazudiin Siddiqui’s wife Aaliya) द्वारा लगाए गए सभी आरोप भी 'झूठे' हैं।

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी सपना का एक वीडियो पिछले दिनों सामने आया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एक्टर ने उन्हें दुबई में अकेला छोड़ दिया है। रॉबिन ने कहा था कि उनके पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है। फिर इसके बाद नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के वकील भी लगातार हाउस हेल्प को लेकर ट्वीस कर रहे थे। इन सब विवादों के बीच सपना का अब नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जो हुआ वो सही नहीं था। एक्टर बहुत अच्छे हैं। वह उनसे माफी मांगती हैं। साथ ही उन्होंने अपने सभी आरोपों को वापस ले लिया है।

क्या है वीडियो में?


etimes के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में सपना रॉबिन कहती हैं, “मैं आपका (नवाजुद्दीन) बुरा नहीं चाहती, क्योंकि आप बहुत अच्छे इंसान हैं। इसकी वजह से मैं आपसे बहुत बहुत माफी चाहती हूं। सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो आपने देखा वो एकदम गलत था। जो अनुप भैया से बात हुई। फिर मैडम ने आप पर जो आरोप लगाए वो झूठा केस है। मैं तो आपसे यही कहती हूं कि आप वापस घर लौट आएं। वैसे तो मैं माफी के लायक नहीं हूं। मैंने जो भी किया वो किसी के दबाव में आकर किया। मैं नहीं चाहती आपके साथ कुछ गलत हो...।"

माफी मांगने का यह वीडियो नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर सपना को बिना खाना या पैसे दिए दुबई में छोड़ने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आया है। पहले जो वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, उसमें 20 वर्षीय सपना को रोते हुए देखा गया था। उसने आरोप लगाया था कि वह दुबई में फंस गई है। यहां खाने पीने का भी जुगाड़ नहीं है।

उसने आगे कहा था कि मेरे पास एक भी पैसा नहीं है। मैं गुजारिश करती हूं कि मुझे यहां से निकालो और मेरी सैलरी फाइनल कर दो। मुझे मेरे घर इंडिया वापस जाना है। मुझे टिकट के पैसे दे दीजिए और सैलरी भी...। उस वीडियो को नवाज़ुद्दीन की पत्नी आलिया के वकील द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया था।

पत्नी का एक्टर पर घरेलू हिंसा का आरोप

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आलिया ने अभिनेता और उनके परिवार पर क्रूरता एवं घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी नवाजुद्दीन के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। आलिया ने पिछले दिनों नवाजुद्दीन और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन लोगों ने पिछले एक सप्ताह से खाना नहीं दिया है। फिलहाल, कपल के तलाक का मामला कोर्ट में पेंडिंग है।

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: पत्नी आलिया से जारी विवाद के बीच घर छोड़ मुंबई के होटल में रह रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी! जानें क्या है पूरा मामला

दूसरी तरफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां ने भी अपनी बहू आलिया पर कई आरोप लगाए हैं और पुलिस में केस दर्ज करवा चुकी हैं। उन्होंने अभिनेता के घर में जबरन घुसने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन फिलहाल विवाद की वजह से मुंबई के किसी होटल में रह रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, नवाजुद्दीन तब तक होटल में ही रहेंगे, जब तक कि उनके वकील उनके घर 'नवाब' को लेकर जारी कानूनी मुद्दों को हल नहीं कर देते।

View this post on Instagram

A post shared by ETimes (@etimes)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।