IC 814 Web Series Row: वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में वर्ष 1999 में विमान अपहरण की घटना में शामिल आतंकवादियों की वास्तविक पहचान छिपाए जाने को लेकर मचे बवाल के बीच सरकार ने बड़ा एक्शन किया है। IC 814 वेब सीरीज को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड (Netflix India content head) को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने समन भेजकर तलब किया है। बता दें कि विमान को हाईजैक करने वालों के नामों को लेकर विवाद है। ऑनलाइन आलोचनाओं के बीच सरकार ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को दिल्ली तलब किया है। इस शो ने सोशल मीडिया पर दो अपहरणकर्ताओं के नाम बदलकर हिंदू नाम रखने के आरोप में विवाद खड़ा कर दिया है।
