Tiger Shroff Fee: 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'गणपत' के लिए टाइगर श्रॉफ को मिले ₹165 करोड़, प्रोड्यूसर का बड़ा दावा

टाइगर श्रॉफ को 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'गणपत' के लिए 165 करोड़ रुपये मिले? पिछले कुछ हफ्ते से कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 250 करोड़ रुपये के भारी कर्ज के बोझ से दबी हुई पूजा एंटरटेनमेंट ने अक्षय कुमार को चार मूवीज के लिए 165 करोड़ रुपये दिए हैं। हालांकि अब प्रोड्यूर सुनील दर्शन ने इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया

अपडेटेड Jun 28, 2024 पर 4:12 PM
टाइगर श्रॉफ ने पूजा एंटरटेनमेंट की दो मूवीज 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'गणपत' में काम किया है।

टाइगर श्रॉफ को 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'गणपत' के लिए 165 करोड़ रुपये मिले? पिछले कुछ हफ्ते से कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 250 करोड़ रुपये के भारी कर्ज के बोझ से दबी हुई पूजा एंटरटेनमेंट ने अक्षय कुमार को चार मूवीज के लिए 165 करोड़ रुपये दिए हैं। हालांकि अब प्रोड्यूर सुनील दर्शन ने इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया और संकेत दिए कि यह टाइगर श्रॉफ की फीस के आस-पास का आंकड़ा है। टाइगर श्रॉफ ने पूजा एंटरटेनमेंट की दो मूवीज 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'गणपत' में काम किया है। वहीं अक्षय कुमार ने बैनर के साथ चार फिल्में की हैं - बड़े मियां छोटे मियां, बेल बॉटम, मिशन रानीगंज और कठपुतली। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील ने कहा कि वह इस पर कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि जो फीस बताई जा रही है, वह गलत है लेकिन यह टाइगर श्रॉफ की फीस के आस-पास ही दिख रहा है।

भारी दिक्कतों से जूझ रही Pooja Entertainment

पिछले हफ्ते कई क्रू मेंबर्स ने पूजा एंटरटेनमेंट पर समय पर उनका पेमेंट नहीं करने का आरोप लगाया था। बॉलीवुड खबरों से जुड़ी एक मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बढ़ती वित्तीय परेशानियों के बीच ₹250 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए मुंबई में प्रोडक्शन बैनर का सात मंजिला ऑफिस बेच दिया गया है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार फेल हो रही मूवीज के बाद प्रोडक्शन हाउस अपने कारोबार में कटौती कर रहा है।


अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक बैनर ने बिल्डिंग जिस बिल्डर को बेचा है, वह वहां नई रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनवा सकता है। लेकिन अभी तक बिल्डर और रकम का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ वासु भगनानी ने इसे अफवाह बताया और कहा कि ऑफिस बिल्डिंग में काम चल रहा है जिसकी योजना एक साल पहले बनी थी। उन्होंने कहा कि 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज होने के बाद बिल्डिंग पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हिट और फ्लॉप तो कारोबार का हिस्सा हैं और वह पहले से ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जो एनीमेशन सीरीज होगी।

1986 में बना था बैनर

यह बैनर 1986 में बना था और इसने कुली नंबर 1, बीवी नंबर 1, रंगरेज, शादी नंबर 1 और जवानी जानेमन जैसी मूवीज तैयार की है। इसकी आखिरी मूवी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' थी जो बुरी तरह पिट गई। इसे जैकी भगनानी और उनके पिता वाशु भगनानी चलाते हैं।

जैकी भगनानी और वाशु भगनानी ने कर्ज चुकाने के लिए बेच दिया 250 करोड़ का ऑफिस, 80% कर्मचारियों को भी निकाला

Bade Miyan Chote Miyan Review: दीवाली के बाद अब ईद पर 'बड़े मियां छोटे मियां', कैसी है अक्षय-टाइगर की केमिस्ट्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।