Oscars 2023: 'द व्हेल' के लिए Brendan Fraser को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Oscars 2023: बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड वियतनामी-अमेरिकी अभिनेता के हुय क्वान को दिया गया। उन्होंने ब्रेंडन ग्लीसन ('द बंशीज ऑफ इनिशरिन'), ब्रायन टायरी हेनरी ('कॉजवे'), जुड हिर्श ('द फेबेलमैन्स') और बैरी केओघन ('द बंशीज ऑफ इनिशरिन') जैसे लोगों को पीछे छोड़कर पुरस्कार हासिल किया

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
The Whale फिल्म के लिए हॉलीवुड अभिनेता ब्रेंडन फ्रेजर (Brendan Fraser) को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है

'द व्हेल' (The Whale) फिल्म के लिए हॉलीवुड अभिनेता ब्रेंडन फ्रेजर (Brendan Fraser) को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड (Best Actor award) मिला है। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जिसे डैरेन एरोनोफ़्स्की (Darren Aronofsky) ने डायरेक्ट किया है। फ्रेजर 90 के दशक के एक एक्शन स्टार के रूप में जाने जाते थे, लेकिन बाद में वह धीरे-धीरे सार्वजनिक चकाचौंध से दूर हो गए। उन्होंने 'द व्हेल' के साथ शानदार वापसी की। उन्होंने कहा कि वह बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाकर चकित हैं।

इसके अलावा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर पुरस्कार वियतनामी-अमेरिकी अभिनेता के हुय क्वान को दिया गया। उन्होंने ब्रेंडन ग्लीसन ('द बंशीज ऑफ इनिशरिन'), ब्रायन टायरी हेनरी ('कॉजवे'), जुड हिर्श ('द फेबेलमैन्स') और बैरी केओघन ('द बंशीज ऑफ इनिशरिन') जैसे लोगों को पीछे छोड़कर पुरस्कार हासिल किया।

‘नाटु नाटु’ ने ऑस्कर जीत रचा इतिहास


भारतीय फिल्म ‘RRR’ के गीत ‘नाटु नाटु’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है। इस कैटेगरी में गीत ‘नाटु नाटु’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी।

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर NTR पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार डांस को भी काफी सराहना मिली है।

दीपिका पादुकोण यहां ‘लुई विटॉन’ के काले रंग के बेहद सुंदर गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने एक शानदार हार पहना था। ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया।

ये भी पढ़ें- Oscars 2023: भारत का बजा डंका, नाटू नाटू ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी मे जीता अवॉर्ड

डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित ब्रिटेन की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का गीत ‘जय हो’ सर्वश्रेष्ठ मूल ‘स्कोर’ एवं मूल गीत केटेगरी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी गीत है। इसके संगीतकार ए.आर. रहमान थे और इसके बोल गुलजार ने लिखे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।