Get App

Oscar 2024 में आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को दी गई श्रद्धांजलि, Parasite एक्टर को भी किया गया याद

Oscar 2024 में दुनियाभर के कई ऐसे सेलेब्स को ट्रिब्यूट दिया गया जो बीते साल हमारे बीच में नहीं रहे। इसमें लगान, देवदास और खामोशी जैसी फिल्मों में काम कर चुके नितिन देसाई भी थे। 2023 में नितिन देसाई की मौत फांसी लगाने से हुई। Parasite के एक्टर ली सुन क्युन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2024 पर 10:46 AM
Oscar 2024 में आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को दी गई श्रद्धांजलि, Parasite एक्टर को भी किया गया याद
@DEADLINE पर शेयर की गई वीडियो से ली गई तस्वीर

Oscar 2024 में भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Art Director Nitin Desai) और साउथ कोरियाई एक्टर ली सुन क्युन (Parasite Actor Lee Sun Kyun) को ट्रिब्युट दिया गया। नितिन देसाई की मौत बीते साल सुसाइड (Actor Suicide) से हुई थी। वहीं Parasite एक्टर ली सुन क्युन (South Korean Actor) ने भी कथित तौर पर आत्महत्या ही की। उनके शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड (Carbon Monoxide Poisoning) जैसा जहरीला केमिकल पाया गया था। दोनों को श्रद्धांजलि देते हुए ऑस्कर (Oscar Tribute) में एक वीडियो चलाई गई। इस वीडियो में नितिन देसाई के पूरे नाम नितिन चंद्रकांत देसाई (Nitin Chandrakant Desai) के साथ उन्हें ट्रिब्यूट दिया गया। साथ में नितिन देसाई की फिल्मों के ही कुछ क्लिप्स भी चलाए गए।

ऑस्कर में इन सितारों को किया गया याद

नितिन देसाई, ली सुन क्युन के अलावा FRIENDS स्टार मैथ्यु पैरी, Harry Belafonte, Pee-wee Herman एक्टर Paul Reubens, Melinda Dillon, Norman Jewison, Piper Laurie, Ryan O’Neal, Julian Sands, Carl Weathers, Treat Williams और Burt Young को भी श्रद्धांजलि दी गई। In Memoriam सेगमेंट में एंड्रिया बोचेलि और उनके बेटे मैटिओ बोचेली ने परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस देख सब इमोशनल हो गए। म्यूजिक और डांस के साथ बैकग्राउंड में सभी सितारों के कुछ फेमस डायलॉग्स भी चलाए गए।

Nitin Desai की मौत की वजह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें