Oscars 2023: हॉलीवुड का प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स (80th Golden Globe Awards) इस साल भारत आने के लिए तैयार है। अवार्ड शो इस साल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए असाधारण है, क्योंकि एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की सुपरहिट फिल्म एक्शन ड्रामा ‘आरआरआर (RRR)’, टॉप गन (Top Gun), अवतार सीक्वल (Avatar sequel), द फैबेलमैन्स (The Fabelmans) और अन्य हॉलीवुड फिल्मों के साथ शीर्ष सम्मान हासिल करने की दौड़ में है। समारोह से पहले दिग्गजों ने भविष्यवाणी की है कि आरआरआर गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स जीत सकती है। इसके अलावा, पोर्टल ने यह भी संकेत दिया है कि फिल्म के मुख्य कलाकार राम चरण और जूनियर एनटीआर को हॉलीवुड के इस प्रतिष्ठित मंच पर परफॉर्मेंस के लिए बुलाया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने वाली एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' ने पूरी दुनिया को अपना मुरीद बना लिया। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी RRR बड़ी हिट साबित हुई। 'बाहुबली 1' और 'बाहुबली 2' के बाद एसएस राजमौली की यह तीसरी बड़ी फिल्म है, जिसने दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजवाया है।
RRR अब तक कई अमेरिकन अवॉर्ड जीत चुकी है। यही नहीं इसके गाने 'नाटू नाटू (Naatu Naatu)' को ऑस्कर 2023 के लिए 'म्यूजिक (ओरिजिनल सॉन्ग) कैटेगरी में चुना गया है। इन तमाम अचीवमेंट्स के बीच RRR को हाल ही एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स की टीम को दिखाया गया। ऑस्कर्स की टीम मेमर्स को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
राजामौली RRR के मेन लीड स्टार्स जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) के साथ गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स नॉमिनेशन (80th golden globe awards nominations) से कुछ ही घंटे पहले लॉस एंजिल्स में फेमस चीनी थिएटर में स्पॉट किए गए। चीनी थिएटर में उन्होंने अपनी शानदार फिल्म 'RRR' की स्क्रीनिंग की।
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को दो गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म के सुपरहिट गाने 'नाटू-नाटू' के लिए बेस्ट पिक्चर (नॉन इंग्लिश) और मोशन पिक्चर में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेशनल मिला है।
हॉलीवुड निर्माता जेसन ब्लम को भरोसा है कि एस. एस. राजामौली की ‘आरआरआर’ इस साल ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्राप्त करेगी। हॉलीवुड स्टूडियो ब्लमहाउस के संस्थापक ब्लम ने सोमवार को एक ट्वीट में फिल्म की जीत की भविष्यवाणी की। उन्होंने ‘गेट आउट’ और ‘ब्लैकक्लांसमैन’ जैसी ऑस्कर विजेता फिल्मों को वित्तपोषण किया है।
निर्माता ने लिखा, “मैं सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने के लिए ‘आरआरआर’ के साथ हूं। आपने इसे पहले यहां सुना। कृपया इसे लिख कर रख लें। अगर मैं सही हूं, तो मैं खुद को अपना ऑस्कर पुरस्कार दे रहा हूं।” फिल्म के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने ब्लम को एक जवाब ट्वीट किया, “निर्माता को उनके “कृपापूर्ण शब्दों” के लिए धन्यवाद दिया”