OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट

Latest OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी फिल्म Munjya के साथ Netflix, Amazon Prime Video, Jio Cinema और Lionsgate Play जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नए वेब सीरीज, ड्रामा और डार्क कॉमेडी का प्रीमियर हो रहा है

अपडेटेड Aug 30, 2024 पर 6:38 PM
OTT releases this week: OTT प्लैटफॉर्म पर हर किसी के लिए इस वीक कुछ न कुछ है

Latest OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड ओटीटी लाइन-अप में कई शानदर फिल्में और शो हैं जो देखने लायक हैं। हॉरर-कॉमेडी से लेकर मनोरंजक और वास्तविक जीवन की कहानियों तक हर किसी के लिए इस सप्ताह कुछ न कुछ है। Netflix, Jio Cinema, Amazon Prime, ZEE5, SonyLiv और Lionsgate Play जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए वेब सीरीज, ड्रामा और डार्क कॉमेडी के प्रीमियर हो रहे हैं। हॉरर-कॉमेडी मुंज्या और वास्तविक कहानी कंधार हाईजैक से लेकर अंडरवर्ल्ड की दिलचस्प नई फिल्में वेब सीरीज विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। इस वीकेंड देखने के लिए यहां नीचे कुछ नई फिल्में और वेब सीरीज की डिटेल्स दी गई हैं...

IC 814: The Kandahar Hijack (Netflix)

आईसी 814: कंधार हाईजैक का प्रीमियर 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर हो चुका है। विजय वर्मा अभिनीत यह सीरीज 24 दिसंबर, 1999 को काठमांडू से उड़ान भरने के सिर्फ 40 मिनट बाद आईसी-814 के भयावह हाईजैकिंग की कहानी बयां करती है। लगभग 180 यात्रियों वाले इस फ्लाइट को आतंकियों द्वारा सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। वर्मा के अलावा, इस सीरीज में अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, पूजा गौर, पत्रलेखा, अमृता पुरी, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, अनुपम त्रिपाठी, कंवलजीत सिंह, दिव्येंदु भट्टाचार्य, सुशांत सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, राजीव ठाकुर और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार हैं।


Munjya (Disney+ Hotstar)

मराठी लोककथाओं से प्रेरित ब्लॉकबस्टर फिल्म मुंज्या अब डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित, बॉलीवुड फिल्म जून में रिलीज हुई थी। इसमें शरवरी, अभय वर्मा, मोना सिंह और सत्यराज ने एक्टिंग किया था। फिल्म ने लगभग दुनिया भर में 125 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि यह फिल्म लगभग ₹50 करोड़ के बजट में बनी थी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मुंज्या स्ट्रीम हो रही है। हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आपने मुंज्या को याद किया और वो अपनी मुन्नी को ढूंढ़ने दौड़ा चला आ गया। सारी मुन्नी पर सतर्क रहें।

Murshid (ZEE5)

शानदार अभिनेता केके मेनन मुर्शिद नामक एक नई सीरीज के साथ OTT पर लौट रहे हैं। यह फिल्म आज यानी 30 अगस्त से ZEE5 पर स्ट्रीमिंग हो रही है। यह शो मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। इसमें जाकिर हुसैन, तनुज विरवानी और राजेश श्रृंगारपुरे जैसे अन्य कलाकार शामिल हैं।

Interrogation (ZEE-5)

दर्शन जरीवाला, राजपाल यादव, गिरीश कुलकर्णी और यशपाल शर्मा अभिनीत, इंटरोगेशन फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री के बारे में है। यह फिल्म काफी शानदार है, जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी। फिल्म का निर्देशन अजय वर्मा राजा ने किया है।

ये भी पढ़ें- दीपक तिजोरी को 20 साल तक पता नहीं चला कि वह किसी और की पत्नी के साथ रह रहे हैं!

Only Murders in the Building Season 4 (Disney + Hotstar)

'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' एक अमेरिकी मिस्ट्री कॉमेडी-ड्रामा टेलीविजन सीरीज है। यह तीन अजनबियों के बारे में है, जो सच्चे अपराध पॉडकास्ट के दीवाने हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म की चौथे सीजन में दर्शक एक बार फिर चार्ल्स (स्टीव), ओलिवर (मार्टिन) और माबेल (सेलेना) की वापसी से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वे सभी एक और पेचीदा हत्याकांड की जांच में उतरेंगे। दर्शकों को न्यूयॉर्क की जानी-पहचानी सड़कों से लेकर कैलिफोर्निया के रोमांचक यात्रा पर ले जाया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।