दीपक तिजोरी को 20 साल तक पता नहीं चला कि वह किसी और की पत्नी के साथ रह रहे हैं!

एकबार जब दीपक तिजोरी और उनकी पत्नी शिवानी तोमर के बीच बहस बहुत ज्यादा बढ़ गई तो उनकी पत्नी ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने अपने एक वकील से बात की ताकि कानूनी स्थिति को समझा सके। तब उन्हें अचानक ये पता चला कि उनकी पत्नी शिवानी किसी और की वाइफ हैं

अपडेटेड Aug 29, 2024 पर 1:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
समारा तिजोरी अपने पिता दीपक तिजोरी और मां शिवानी तोमर के साथ

क्या ऐसा हो सकता है कि आप 20 साल अपने हमसफर के साथ रहें और फिर पता चले कि आप जिसे अपनी पत्नी मान रहे थे वो तो आपकी पत्नी है ही नहीं। कहानी फिल्मी भले ही लगे लेकिन बात बिल्कुल सच्ची है। ऐसा हुआ है दीपक तिजोरी के साथ। जी हां! वही दीपक तिजोरी जिसे आपने आशिकी और जो जीता वहीं सिकंदर जैसी फिल्मों में सच्चे दोस्त के तौर पर खूब पसंद किया गया था।

करीब 20 साल तक साथ रहने के बाद अचानक एक दिन दीपक तिजोरी को पता चलता है कि उनकी पत्नी शिवानी तोमर कानूनी तौर पर उनकी पत्नी हैं ही नहीं। और ये खुलासा तब हुआ जब एकबार बहस के बाद दीपक तिजोरी की वाइफ ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। दीपक तिजोरी और शिवानी तोमर की शादी की कहानी कानूनी झमेलों, इमोशनल अत्याचार और हैरतअंगेज मोड़ से भरा हुआ है।

कैसे हुआ इस राज का पर्दाफाश


एकबार जब दीपक तिजोरी और उनकी पत्नी शिवानी तोमर के बीच बहस बहुत ज्यादा बढ़ गई तो उनकी पत्नी ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने अपने एक वकील से बात की ताकि कानूनी स्थिति को समझा सके। तब उन्हें अचानक ये पता चला कि उनकी पत्नी शिवानी ने कभी अपने पहले पति से तलाक लिया ही नहीं था। इसका सीधा मतलब ये था कि शिवानी तोमर के साथ दीपक तिजोरी की शादी इलीगल थी। जब सच्चाई तिजोरी के सामने आई तो उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा क्योंकि अभी तक वह अपनी शादी को लीगल मानकर चल रहे थे।

दीपक तिजोरी का बुरा वक्त

दीपक तिजोरी इस झटके से उबरे भी नहीं थे कि शिवानी ने उन्हें और झटके दे दिए। शिवानी ने तलाक के लिए अर्जी डालते हुए भारीभरकम गुजारा भत्ते की भी मांग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवानी की दलील थी कि अपने लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए उन्हें गुजारा भत्ता लेने का पूरा अधिकार है। इलीगल शादी से अंजान दीपक तिजोरी शिवानी की मांग जैसे-तैसे पूरा कर भी रहे थे।

लेकिन अब यह मांग विवाद की वजह बन गई क्योंकि उनकी बेटी समारा अब नाबालिग नहीं थी। इस पूरे मामले की कानूनी पेचीदगियां काफी जटिल थीं। क्योंकि शिवानी ने अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया था। लिहाजा दीपक तिजोरी के साथ उनकी शादी अमान्य थी। ऐसे में वह पत्नी के तौर पर अपना हक कैसे मांग सकती थीं। तकनीकी तौर पर दीपक तिजोरी गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं थे लेकिन शिवानी लगातार उनपर प्रेशर बना रही थीं।

तिजोरी के एक दोस्त के मुताबिक, "अगर शिवानी ने अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया है तो दीपक तिजोरी के साथ उनकी शादी अमान्य है। ऐसे में वह गुजारा भत्ता क्यों देंगे। समारा भी अब बालिग है। उसकी उम्र 20 साल हो चुकी है। इसलिए उसे भी गुजारा भत्ता लेने का अधिकार नहीं है।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक तिजोरी का उनकी बेटी समारा के साथ रिश्ते पहले ही खराब थे। अब गुजारा भत्ता पर बात बिगड़ने से रिश्तों में और कड़वाहट आ गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।