राजनाथ सिंह को जापान में मिला अनोखा तोहफा, भारतीय समुदाय ने भेंट की तलवार 'कटाना'

जापान में रह रहे बिहार और यूपी के प्रवासी भारतीयों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें जापान की पारंपरिक कटाना तलवार भेंट कर सम्मानित किया

अपडेटेड Nov 21, 2026 पर 10:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जापानी कटाना तलवार भारत और जापान के बीच मजबूत दोस्ती, आपसी सम्मान और सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक बनी

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो दिवसीय जापान यात्रा के दौरान वहां रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी भारतीयों ने उनसे मुलाकात की। भारत लौटने से पहले प्रवासी भारतीयों ने राजनाथ सिंह को रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखद और सुरक्षित भविष्य की कामना की। इस मौके पर बिहार-झारखंड एसोसिएशन जापान और बिहार फाउंडेशन जापान के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने उन्हें जापान की वीरता और शौर्य की पहचान मानी जाने वाली प्रतीक जापानी कटाना (पारंपरिक तलवार) भेंट कर सम्मानित किया।

राजनाथ सिंह को भेंट किया गया जापानी कटाना


राजनाथ सिंह को भेंट की गई जापानी कटाना तलवार भारत और जापान के बीच मजबूत दोस्ती, आपसी सम्मान और सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक बनी। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती मिली। वहीं, जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए राजनाथ सिंह से मुलाकात का यह मौका गर्व और खुशी से भरा रहा। जापान की समुराई परंपरा में कटाना तलवार को बहादुरी, साहस और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में रक्षा मंत्री को यह तलवार भेंट करना भारत और जापान की दोस्ती, सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी भरोसे को दर्शाता है।

राजनाथ सिंह की जापान यात्रा से दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूती मिलने की बात कही गई। जापान में रहने वाले भारतीयों के लिए भी यह मुलाकात खास रही

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।