Get App

Video: बॉलीवुड गानों पाकिस्तान एक्ट्रेस हानिया आमिर ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Hania Aamir: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और यशमा गिल का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ये दोनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस एक शादी में बॉलीवुड गाने पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया लोग काफी अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें ये खबर

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2025 पर 11:50 PM
Video: बॉलीवुड गानों पाकिस्तान एक्ट्रेस हानिया आमिर ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
Hania Aamir: हानिया आमिर और याशमा गिल ने बॉलीवुड के कई गानों पर डांस किया,इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हानिया आमिर अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के कारण फैंस के बीच काफी फेमस हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस यशमा गिल भी है। जहां पर दोनों एक्ट्रेस बॉलीवुड गानों पर डांस करती हुईं नजर आ रही है।

हानिया आमिर ने हाल ही में अपनी करीबी दोस्त की शादी में शामिल हुई थी। जहां पर दोनों एक्ट्रेस ने 'बड़ी मुश्किल' और 'दो धारी तलवार' गानों पर बेहतरीन डांस किया। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में खूब कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

हानिया आमिर और यशमा गिल ने बॉलीवुड के कई गानों पर डांस किया। इनके परफॉर्मेंस की लिस्ट में कटरीना कैफ के गाने से लेकर संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी के गाने भी शामिल थे। हानिया आमिर और याशमा गिल ने 'बड़ी मुश्किल', 'दो धारि तलवार', 'आइला रे लड़की मस्त मस्त' और 'चिकनी चमेली' जैसे कई सारे बॉलीवुड गाने पर जमकर डांस किया। इस फंक्शन ने हानिया ने हरे और सिल्वर रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थी। हानिया ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें