एक्ट्रेस उपासना सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचान चेहरा बन गई है। उपासना सिंह 'कपिल शर्मा शो' में बुआ के किरदार से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने करियर में उपासना ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'जुड़वा', 'जुदाई' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी कई फिल्में है। हाल ही में उपासना का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने करियर के शुरुआती दिनों की एक बेहद परेशान करने वाले एक्सपिरियंस को शेयर किया है।
सिद्धार्थ केनन के साथ हुए इंटरव्यू में एक्ट्रेस उपासना ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की। इस बातचीत में उपासना सिंह ने साउथ के एक निर्देशक के साथ अपने कास्टिंग काउच के दर्दनाक एक्सपिरियंस को शेयर किया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री को लेकर उनकी सोच पूरी तरह से बदल गई थी।
उपासना सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इंटरव्यू में उपासना ने कास्टिंग काउच के एक्सपिरियंस के बारे में शेयर करते हुए कहा कि, उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक फेमस डायरेक्टर की फिल्म में साइन की थी, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर भी थे। उस समय वह इस अवसर को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उन्होंने आगे कहा कि उनका यह एक्साइटमेंट केवल कुछ ही देर के लिए था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब भी वह निर्देशक के ऑफिस जाती थी तो अपने साथ में अपनी मां या बहन को ले जाती थीं। जब इस बात पर निर्देशक का ध्यान गया और उपासना से पूछा कि वह हर बार अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ ही क्यों आती हैं। यह सवाल उनके लिए काफी असहज करने वाला था। एक्ट्रेस ने बताया, इसके बाद से उन घटनाओं की शुरुआत हुई जिसने उनके प्रोफेशनल जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया।
'होटल में 'सिटिंग' के लिए बुलाया'
उपासना ने आगे बताया कि एक रात करीब 11:30 बजे डायरेक्टर ने उन्हें फोन किया और एक होटल में "सिटिंग" के लिए बुलाया। उपासना ने झिझकते हुए जवाब दिया कि वह कहानी सुनने के लिए अगले दिन आ जाएगी, क्योंकि उसके पास होटल तक पहुंचने के लिए कार नहीं थी। इस पर डायरेक्टर ने कहा कि "तुम सिटिंग का मतलब नहीं समझी?" उस दिन उपासना बताया कि वो पूरी रात ठीक से सो नहीं पाईं थी। वह अगले दिन सुबह ही डायरेक्टर के ऑफिस पहुंच गईं। ऑफिस में उनके सेक्रेटरी ने उन्हें बाहर इंतजार करने को कहा, लेकिन वह रुकी नहीं और सीधे अंदर चली गई। अंदर जाकर उन्होंने डायरेक्टर को बुरा भला कहा और पंजाबी में गालियां भी दे डाली।
7 दिनों तक कमरे बंद में रही उपासना
जब वह वहां से बाहर आईं तो उन्हें बहुत बुरा लग रहा था क्योंकि उन्होंने कई लोगों को बताया था कि वह अनिल कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उस घटना के बाद वह पूरे रास्ते रोती रहीं और घर पहुंचते ही अपने आप को कमरे में सात दिनों तक बंद कर लिया। हालांकि, इस दौरान उनकी मां ने उनका बहुत साथ दिया। उपासना ने कहा, "इन सात दिनों ने मुझे मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनने में मदद की थी।"