भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री इस समय काफी चर्चा में है। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि चहल और धनश्री जल्द ही है तलाक लेने वाले हैं।
इन खबरों के बीच कपल से जुड़ा एक और अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। जिसके बाद से इनके तलाक की अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया है।
युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम से डिलीट की फोटो
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी पत्नी धनश्री के साथ अपनी सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं। लेकिन धनश्री ने अब तक इंस्टाग्राम से तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं, पर उन्होंने भी चहल को अनफॉलो कर दिया है। दोनों के एक दूसरे को अनफॉलो करने के बाद से सोशल मीडिया पर इनके अलग होने की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है।
दोनों के तलाक पर कपल के करीबी सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि तलाक की अफवाहें सच हैं। सूत्रों के मुताबिक, "तलाक अब तय है, और इसे आधिकारिक होने में बस कुछ ही समय बाकी है। उनके अलग होने के पीछे के सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में अलग राह चुनने का फैसला कर लिया है।" हालांकि इन अफवाहों पर धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
बता दें धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने 11 दिसंबर 2020 को शादी की थी। वहीं साल 2023 में धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पति युजवेंद्र चहल का सरनेम 'चहल' हटा दिया था। इसके बाद उनकी तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था।