अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साल 2016 में 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में साथ में काम किया था। फिल्म में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। रणबीर और अनुष्का अक्सर सेट पर मस्ती करते हुए नजर आते रहते थे।
'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन के दौरान भी इनकी दोस्ती सबसे खास नजर आ रही थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने मजाक में अनुष्का शर्मा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
अनुष्का को लेकर रणबीर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने मजाक में कहा अनुष्का शर्मा लोगों को फ्रेंड-जोन करने की चैंपियन हैं। रणबीर ने खुलासा किया कि अनुष्का से एक एक्टर दोस्त को उनसे प्यार हो गया था, लेकिन अनुष्का ने उसे फ्रेंड-जोन कर दिया था। यह सुनकर अनुष्का थोड़ी हैरान रह गईं, लेकिन फिर उन्होंने इस पर अपनी सफाई दी। अनुष्का ने बताया कि वह एक आर्मी परिवार से आती हैं, जहां उनके पिता आर्मी में थे। ऐसे में उनके लिए लड़के और लड़कियों दोनों के साथ दोस्ती करना स्वाभाविक था और उन्होंने कभी भी दोस्ती में जेंडर का फर्क नहीं रखा।
रणबीर ने मजाक में कहा, "लड़कों को ये बात समझ में नहीं आती। उनके साथ जो भी अच्छी दोस्ती करता है, उनको उससे प्यार हो जाता है। और फिर वो कहती है, 'नहीं यार, मैं तो बस दोस्त हूं।'" इसके बाद रणबीर ने हंसते हुए कहा, "मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि उस लड़के का सरनेम भी कपूर है।" यह सुनकर अनुष्का थोड़ी हैरान हुईं और मुस्कुराते हुए बोलीं, "मैं आर्मी बैकग्राउंड से हूं। हमारे यहां ऐसा माहौल नहीं था कि सिर्फ लड़कियों के साथ दोस्ती करनी है। हम लोग लड़कों के साथ खेलते थे। ऐसा नहीं था कि किचन सेट या गुड़िया से खेलते थे।"
अनुष्का शर्मा ने कब की शादी
अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की। शादी से पहले दोनों ने कुछ साल तक एक- दूसरे को डेट किया। जनवरी 2021 में उन्होंने बेटी वामिका और फरवरी 2024 में बेटे अकाय कोहली का स्वागत किया। वहीं रणबीर कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी की और उनकी एक बेटी राहा कपूर है।