Kiara Advani: 'गेम चेंजर' के प्रमोशन में क्यों नहीं पहुंचीं कियारा आडवाणी? एक्ट्रेस की टीम ने बताई वजह

Kiara Advani: कियारा आडवाणी को लेकर खबर आई थी कि एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभिनेत्री को मुंबई में अपनी फिल्म गेम चेंजर के ट्रेलर लॉन्च में शामिल होना था, जिसमें वह शामिल नहीं हो पाई। अब एक्ट्रेस की टीम ने बताया है कि कियारा को अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है

अपडेटेड Jan 04, 2025 पर 2:16 PM
Story continues below Advertisement
Kiara Advani को शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्टेस कियारा आडवाणी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राम चरण भी है। कियारा आडवाणी अभी गेम चेंजर के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कियारा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं कियारा की बीमारी के पीछे के कारण के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

कियारा को अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है

अब इस मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की टीम ने इस मामले पर सफाई दी है। उनकी टीम ने बताया कि, "कियारा को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। उनकी टीम ने बताया कि अभिनेत्री को थकान के कारण आराम करने की सलाह दी गई है, क्योंकि वह लगातार काम कर रही हैं।" बता दें अभिनेत्री को मुंबई में अपनी आगामी फिल्म गेम चेंजर के ट्रेलर लॉन्च और प्रेस मीट में शामिल होना था। हालांकि, वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। इससे पहले कार्यक्रम में ऑर्गनाइजर ने बताया कि अभिनेत्री के अस्पताल में भर्ती होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकती।


कब आएंगी फिल्म

किआरा आडवाणी गेम चेंजर फिल्म में राम चरण के साथ नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की टीम ने लखनऊ में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। एक मिनट से ज्यादा लंबे टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया। इसमें राम चरण का जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए दिखाया गया है। क्लिप में वह गुंडों से लड़ते हुए और कियारा के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एस शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Amitabh Bachchan: बहू ऐश्वर्या को लेकर जब अमिताभ बच्चन ने तोड़ी थी चुप्पी, आखिरी सांस तक लड़ने की कही थी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।