Raghav Chadha & Parineeti Chopra engagement: 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बहुत जल्द आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई को दिल्ली में सगाई करेंगे। इस अवसर पर लगभग 150 मेहमान शामिल होंगे। इस बीच, सगाई से पहले एक्ट्रेस के मुंबई स्थित घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। परिणीति के पूरे घर को दुल्हन की तरह खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है।
