Pathaan Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ कल यानी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के तैयार है। बॉलीवुड के 'किंग खान (King Khan)' शाहरुख के फैंस के लिए ये फिल्म बहुत खास है, क्योंकि पूरे 4 साल बाद सुपरस्टार बड़ी स्क्रीन पर बतौर लीड हीरो वापसी कर रहे हैं। एक्शन अवतार में अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। यश राज फिल्म्स प्रोजेक्ट गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगा। ट्रेड एनालिस्ट्स को भरोसा है कि 'पठान' बॉक्स ऑफिस (Pathaan Box Office collection) पर पहले दिन 45 से 50 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करेगी।
एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जानकारों को भरोसा है कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर 45 से 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ कारोबार शुरू करेगी।
20 जनवरी से शुरू है एडवांस बुकिंग
यश राज फिल्म्स की इस फिल्म से 2018 की ‘जीरो’ के बाद शाहरुख खान बड़ी स्क्रीन पर बतौर लीड हीरो वापसी कर रहे हैं। फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सिनेमा हॉल में हिट होने के लिए तैयार है। यश राज फिल्म्स के सहयोग से बनी ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू हो गई है।
फिल्म कथित तौर पर पूरे भारत में 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है। यह शाहरुख खान की पहली फिल्म है जो सुबह छह बजे के शो में दिखाई जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट्स तरण आदर्श ने कहा कि ‘पठान’ बॉलीवुड में नई जान डालेगी।
उन्होंने कहा कि यह फिल्म एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक शानदार 2023 की शुरुआत करेगी, जो कि कोविड-19 महामारी के दौरान और 2022 में एक कमजोर दौर से गुजरा।
100 से अधिक देशों में होगी रिलीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पठान दुनिया भर में किसी भी बॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है। यह जासूसी फिल्म 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी और विदेशों में 2500 से अधिक स्क्रीनों पर प्रदर्शित की जाएगी।
PVR के ज्वाइंट MD संजीव कुमार बिजली के मुताबिक, करीब पांच लाख टिकट बुक किए जा चुके हैं। टिकट प्लेटफॉर्म BookMyShow ने 10 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री की रिपोर्ट दी है, जबकि INOX ने कहा कि उसने बुधवार के लिए 1.5 लाख से अधिक टिकट और रविवार तक 3.5 लाख से अधिक टिकट बेचे हैं।
बता दें कि पठान में शाहरुख खान एक जासूस एजेंट की भूमिका में होंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं।