Get App

Pathaan: शाहरुख खान की ‘पठान’ ने बनाया एडवांस बुकिंग का नया रिकॉर्ड, 50 करोड़ की बंपर ओपनिंग की उम्मीद

Pathaan Advance Booking: एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जानकारों को भरोसा है कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर 45 से 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ कारोबार शुरू करेगी। यश राज फिल्म्स की इस फिल्म से 2018 की ‘जीरो’ के बाद शाहरुख खान बड़ी स्क्रीन पर बतौर लीड हीरो वापसी कर रहे हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 4:10 PM
Pathaan: शाहरुख खान की ‘पठान’ ने बनाया एडवांस बुकिंग का नया रिकॉर्ड, 50 करोड़ की बंपर ओपनिंग की उम्मीद
Pathaan Advance Booking: ट्रेड एनालिस्ट्स को भरोसा है कि 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 45 से 50 करोड़ रुपये की कमाई करेगी

Pathaan Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ कल यानी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के तैयार है। बॉलीवुड के 'किंग खान (King Khan)' शाहरुख के फैंस के लिए ये फिल्म बहुत खास है, क्योंकि पूरे 4 साल बाद सुपरस्टार बड़ी स्क्रीन पर बतौर लीड हीरो वापसी कर रहे हैं। एक्शन अवतार में अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। यश राज फिल्म्स प्रोजेक्ट गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगा। ट्रेड एनालिस्ट्स को भरोसा है कि 'पठान' बॉक्स ऑफिस (Pathaan Box Office collection) पर पहले दिन 45 से 50 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करेगी।

एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जानकारों को भरोसा है कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर 45 से 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ कारोबार शुरू करेगी।

20 जनवरी से शुरू है एडवांस बुकिंग

यश राज फिल्म्स की इस फिल्म से 2018 की ‘जीरो’ के बाद शाहरुख खान बड़ी स्क्रीन पर बतौर लीड हीरो वापसी कर रहे हैं। फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सिनेमा हॉल में हिट होने के लिए तैयार है। यश राज फिल्म्स के सहयोग से बनी ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें