Get App

Phone Bhoot Review: भूत बन कैटरीना कैफ ने लूटी महफिल, लेकिन ईशान-सिद्धांत नहीं जीत पाए फैंस का दिल

Phone Bhoot Movie Review: पिछले कुछ समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए हॉरर-कॉमेडी एक तुरुप का इक्का साबित हुआ है। राजकुमार राव की 'स्त्री' जहां सक्सेसफुल फिल्म रही। वहीं, पोस्ट कोरोना 'भूल भूलैया 2' ने भी इस जॉनर में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे

Curated By: Akhileshअपडेटेड Nov 04, 2022 पर 7:13 PM
Phone Bhoot Review: भूत बन कैटरीना कैफ ने लूटी महफिल, लेकिन ईशान-सिद्धांत नहीं जीत पाए फैंस का दिल
Phone Bhoot Review: अगर आप इस वीकेंड 'फोन भूत' देखने का मूड बना रहे हैं तो पहले यहां पढ़े लें इस फिल्म का रिव्यू...

Phone Bhoot Movie Review: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) की हॉरर-कॉमेडी 'फोन भूत (Phone Bhoot)' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही थी। फैंस इस तिकड़ी को देखने लिए बेताब है। कैटरीना ने पहली बार किसी हॉरर जॉनर में हाथ आजमाया है। अगर आप भी इस वीकेंड 'फोन भूत' देखने का मूड बना रहे हैं तो पहले यहां पढ़े लें इस फिल्म का रिव्यू...

पिछले कुछ समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए हॉरर-कॉमेडी एक तुरुप का इक्का साबित हुआ है। राजकुमार राव की 'स्त्री (Stree)' जहां आधिकारिक हॉरर कॉमेडी के रूप में पहली सक्सेसफुल फिल्म रही। वहीं, पोस्ट कोरोना 'भूल भूलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)' ने भी इस जॉनर में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। अब इसी जॉनर में गुरमीत सिंह (Gurmmeet Singh) के डायरेक्शन तले बनी यह 'फोन भूत' रिलीज हुई है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी मुंबई के दो लड़के मेजर (सिद्धांत चतुर्वेदी) और गुल्लू (ईशान खट्टर) की है। दोनों शुरू से ही भूत-प्रेत से काफी प्रभावित हैं। नए जमाने के ये युवा अपनी लाइफ में हमेशा ऐसा ही कुछ भूतिया करना चाहते हैं। हालांकि, दोनों के ही पिता उनकी इस जुनूनियत से परेशान हैं। ऐसे में एक पार्टी के दौरान कुछ ऐसा होता है जिसके बाद से इन दोनों को आत्माएं दिखनी लगती हैं। इसी बीच, दोनों का सामना होता है रागिनी (कैटरीना कैफ) से, जो कि एक भूतनी है। पिछले एक दशक में भूतों के प्रति डेडिकेशन की वजह से मेजर-गुल्लू को यह पावर मिलता है कि वे भूत एवं आत्माओं से बात कर सकते हैं। रागिनी एक दिन मेजर-गुल्लू के पास फोन भूत का एक प्रपोजल लेकर आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें