Pooja Bhatt News: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने नवरात्रि के त्यौहार के दौरान मुंबई मेट्रो के अंदर भजन-कीर्तन गाने वाले एक ग्रुप की तीखी आलोचना की है। X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर सामने आए एक वीडियो में मेट्रो के फर्श पर बैठे लोगों का एक समूह खुशी से 'भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा' और अन्य गुजराती गरबा गाने गाते हुए दिखाई दे रहा है। पूजा भट्ट ने कहा है कि पब्लिक प्लेस का गलत इस्तेमाल हो रहा है। पूजा भट्ट ने मेट्रो में नवरात्रि के दौरान भजन-कीर्तन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों का इस तरह से उपयोग नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों को ये सब करने की इजाजत कैसे मिल जाती है।
