Prasar Bharati OTT Platform: देश का पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती अपना खुद का ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए तैयार है। पहले इसे इस साल जुलाई में लाने का प्लान था लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। अगस्त महीने की शुरुआत में प्रसार भारती ने अपने OTT पर गेमिंग, OTT और एजुकेशनल ऐप सहित विभिन्न एप्लिकेशन के इंटीग्रेशन के लिए सबमिशन आमंत्रित किए थे। ऐप्स के इंटीग्रेशन के अलावा, प्रसार भारती अपने OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए लीनियर सैटेलाइट टीवी चैनलों को ऑनबोर्ड करना चाहता है।
