बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) और अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ बुधवार को रामनगरी अयोध्या (Ram Mandir In Ayodhya) पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी बेटी मालती और पति निक के साथ भारत में हैं। अयोध्या पहुंची प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
