Pushpa 2 Teaser: Allu Arjun ने फिर लगाई पर्दे पर एक्शन से आग, साड़ी पहन दुश्मनों के छुड़ाए पसीने, शंखनाद से किया युद्ध का आगाज

Pushpa 2 Teaser: पुष्पा फिर एक बार दुश्मनों के इरादे पर फायर लगाते हुए मैदान में उतरे हैं। अल्लू अर्जुन का ये अवतार हर तरफ तहलका मचा रहा है। फैंस पर फिर एक बार पुष्पा का फीवर चढ़ गया है। 15 अगस्त को रिलीज हो रही पुष्पा-द रूल, पुष्पा-द राइज का दूसरा भाग है।

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 4:07 PM
Pushpa The Rule से सामने आई अल्लू अर्जुन की पहली झलक देखिए टीजर

Pushpa 2 Teaser: Allu Arjun की पावर पैक फिल्म पुष्पा (Pushpa The Rule Teaser) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पुष्पा (Pushpa 2 Songs) फिर एक बार फायर बनकर अपने दुश्मनों पर बरस रहा है और कहर बरपा रहा है। टीजर में एक्शन (Pushpa 2 Action) की हल्की सी झलक है और साथ ही अल्लू अर्जुन के पुष्पावतार को देख फैंस के दिलों में खलबली मच जाएगी। सुकुमार (Sukumar Pushpa Direction) की डायरेक्शन में बनी फिल्म पुष्पा- द राइज (Pushpa The Rise) को लोगों ने बेहद पसंद किया था। ऐसे में 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa The Rule) के टीजर को लेकर भी फैंस का अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है।

Allu Arjun के जन्मदिन पर फैंस को पुष्पा का तोहफा

पुष्पा का ये टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के खास मौके पर 8 अप्रैल के दिन रिलीज किया गया है। Allu Arjun को स्टाइलिश स्टार और आइकन स्टार भी कहा जाता है। वो इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। एक्टिंग के अलावा वो बेहद कमाल का डांस भी करते हैं। 2003 में अल्लू अर्जुन ने गंगोत्री से ड्ब्यू किया था। आज अल्लू अर्जुन का 42वां जन्मदिन है।

Pushpa: The Rule ने फिर एक बार मचाई खलबली, फहाद फासिल को टक्कर देते आएंगे नजर

लाल चंदन तस्करों की कहानी पर बेस्ड फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसे उसके पिता ने नहीं स्वीकारा। मां को समाज में सम्मान नहीं मिला लेकिन वो अपनी बुद्धि और बल से सभी लोगों को झुकाने में कामयाब हो जाता है। जहां पुष्पा: द राइज में दिखाई देता है कि कैसे SP भंवर सिंह शेखावत से लड़ाई के बाद पुष्पा श्रीवल्ली से शादी के लिए पहुंचता है। वहीं SP एक घायल शेर की तरह बदले की आग में जलता है। भंवर सिंह शेखावत का किरदार फहाद फासिल निभाते हुए नजर आएंगे। अब दूसरा भाग दोनों के बीच के द्वंद्व से भरा है। रश्मिका मंदाना की श्रीवल्ली लुक की भी कई वीडियोज सामने आ रही हैं।


Allu Arjun की होने जा रही है बॉक्स ऑफिस पर सिंघम से टक्कर

अल्लू अर्जुन की झलक टीजर में दिखाई दे रही है। अल्लू अर्जन साड़ी पहनकर किसी को चित्त करते दिखाई देते हैं। पांव में घुंघरू, कान में झुमके और गले में हार अल्लू अर्जुन की आंखों में तैश देख किसी का भी दिल कांप उठेगा। फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है।बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम से होगी। पुष्पा द राइज 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों में 365 करोड़ दुनियाभर में कमा लिए थे।

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 1000 करोड़ रुपये?

‘पुष्पा’ नहीं झुका 10 करोड़ के आगे, Allu Arjun ने ठुकराए शराब और पान ब्रांड के महंगे ऑफर

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने शराब और पान मसाला के विज्ञापन को ठुकराया, इतने करोड़ का मिला था ऑफर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।