Pushpa 2 Teaser: Allu Arjun की पावर पैक फिल्म पुष्पा (Pushpa The Rule Teaser) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पुष्पा (Pushpa 2 Songs) फिर एक बार फायर बनकर अपने दुश्मनों पर बरस रहा है और कहर बरपा रहा है। टीजर में एक्शन (Pushpa 2 Action) की हल्की सी झलक है और साथ ही अल्लू अर्जुन के पुष्पावतार को देख फैंस के दिलों में खलबली मच जाएगी। सुकुमार (Sukumar Pushpa Direction) की डायरेक्शन में बनी फिल्म पुष्पा- द राइज (Pushpa The Rise) को लोगों ने बेहद पसंद किया था। ऐसे में 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa The Rule) के टीजर को लेकर भी फैंस का अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है।
