Jani Master Sexual Assault Case: सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के प्रोड्यूसर रविशंकर ने स्पष्ट किया है कि रेप केस में गिरफ्तार कोरियोग्राफर जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा के यौन उत्पीड़न मामले से एक्टर अल्लू अर्जुन का कोई लेना-देना नहीं है। हाल ही में फिल्म निर्माता ने मीडिया से बातचीत में अल्लू अर्जुन का बचाव किया। रविशंकर ने मामले में एक्टर का नाम अनावश्यक रूप से घसीटने वालों पर सवाल उठाए। रविशंकर ने जानी मास्टर यौन उत्पीड़न मामले में अल्लू अर्जुन और फिल्म निर्माता सुकुमार की संलिप्तता के दावों का खंडन करते हुए कहा कि यह मामला आरोपी कोरियोग्राफर और कथित पीड़िता का निजी मामला है।
