Get App

Raj Kapoor: 'मैं राज कपूर और उनके बेटे से मिलने से बचता था', शम्मी कपूर के बेटे आदित्य ने किया ये खुलासा

Raj Kapoor 100th Anniversary: भारतीय सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की आज 14 दिसंबर को 100वीं जयंती है। राज कपूर को दुनिया भर के दर्शक उनकी अद्वितीय फिल्मों जैसे ‘आवारा’, ‘श्री 420’, और ‘मेरा नाम जोकर’ की वजह से आज भी याद करते हैं। उनके बर्थडे पर भतीजे आदित्य राज कपूर ने बड़ा खुलासा किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2024 पर 5:15 PM
Raj Kapoor: 'मैं राज कपूर और उनके बेटे से मिलने से बचता था', शम्मी कपूर के बेटे आदित्य ने किया ये खुलासा
Raj Kapoor: 'मैं राज कपूर और उनके बेटे से मिलने से बचता था', शम्मी कपूर के बेटे आदित्य ने किया ये खुलासा

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर की आज 14 दिसंबर को 100वीं जयंती है। राजकपूर का जन्म 14 दिंसबर 1924 को हुआ था। राज कपूर ने हिन्दी सिनेमा का नाम पूरी दुनिया में किया और एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्में बनाई। उन्हें सिनेमा प्रेमियों को ‘आवारा’, ‘श्री 420’, ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी शानदार फिल्मों का तोहफा दिया। वहीं राजकपूर के बर्थडे पर उनके भतीजे आदित्य राज कपूर ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता के बारे में काफी कुछ बताया।

भतीजे ने बताई ये बात

ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने कहा कि, "राज कपूर का अपने भाइयों शम्मी और शशि कपूर के साथ बहुत घनिष्ठ रिश्ता था। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े होने के नाते, राज अंकल एक सच्चे पारिवारिक व्यक्ति थे। सभी विशेष अवसर उनके घर पर ही मनाए जाते थे। शशि अंकल और पिताजी उन्हें पिता की तरह मानते थे, और यह अनुभव अगली पीढ़ी को आपसी सम्मान सिखाने में सहायक रहा।"

सिनेमा के लिए ही बने थे राज कपूर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें