Daily Voice : भारत के मजबूत आर्थिक आधार,कंपनियों की अच्छी कमाई और घरेलू स्तर पर लगातार बनी हुई लिक्विडिटी को देखते हुए इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि 2027 तक निफ्टी 30,000 के स्तर तक पहुंच जाए। ये बात आनंद राठी वेल्थ के जॉइंट CEO फिरोज अजीज ने मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में कही है। उनका कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, घरेलू मांग में मजबूती और ग्लोबल अनिश्चितताओं में कमी के संकेतों को देखते हुए उम्मीद है कि कंपनियों की कमाई में मजबूती बनी रहेगी।
