जुपिटर वैगन्स के शेयर 25 नवंबर यानी बुधवार को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। 20 फीसदी चढ़ने के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। इस तेजी की वजह एक खबर है। दरअसल, जुपिटर वैगन्स ने वोजिन इंडस्ट्रियल सिस्टम्स से हाथ मिलाया है। यह दक्षिण कोरिया की कंपनी है। दोनों कंपनियों ने एक जॉइंट वेंचर बनाने के लिए समझौता किया है। यह जॉइंट वेंचर भारत में मेट्रो कोच और प्रोपल्शन सिस्टम बनाएगी।
