Get App

Hyundai का फैसला नहीं भाया मार्केट को! कारों के दाम बढ़ाने के ऐलान पर 2% टूटा शेयर

Hyundai Motor India Shares: दिग्गज कार कंपनी हुंडई मोटर इंडिया के शेयर आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी धड़ाम हो गए। कारों के दाम में बढ़ोतरी के ऐलान का असर मारुति के शेयरों पर पॉजिटिव दिखा था लेकिन हुंडई के शेयरों पर नहीं। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 11:05 AM
Hyundai का फैसला नहीं भाया मार्केट को! कारों के दाम बढ़ाने के ऐलान पर 2% टूटा शेयर
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने लागत में बढ़ोतरी के चलते कुछ मॉडल्स और ट्रिम्स के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

Hyundai Share Price: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के बाद अब हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कारों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि मारुति के विपरीत हुंडई के शेयरों ने इसका जश्न नहीं मनाया और फिसल गए। मारुति ने जब कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया था तो एक कारोबारी दिन पहले ढहते मार्केट में भी इसके शेयर ढाई फीसदी ऊपर चढ़े थे लेकिन अब हुंडई ने ऐसा ऐलान किया तो खरीदारी के माहौल में भी इसके शेयर ढाई फीसदी से अधिक फिसल गए।

फिलहाल हुंडई मोटर इंडिया के शेयर बाीएसई पर 2.24% की गिरावट के साथ ₹2,102.65 पर हैं। इंट्रा-डे में यह 2.55% गिरकर ₹2,096.05 तक आ गया था। वहीं मार्केट सेंटिमेंट की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज 2-2% से अधिक मजबूत हुए।

कितनी महंगी हो रही Hyundai Motor India की कारें?

हुंडई मोटर इंडिया ने 24 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी कि लागत में बढ़ोतरी के चलते कुछ मॉडल्स और ट्रिम्स के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि बढ़ोतरी एक सामान नहीं होगी और यह ₹8000 तक महंगा होगा। यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर से प्रभावी होगी। कंपनी का कहना है कि यह फैसला लागत में भारी उछाल के चलते लिया गया है। कंपनी के मुताबिक अब तक कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन के जरिए इसे संभालने की कोशिश की गई लेकिन अब बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया तो कीमतें बढ़ाने का फैसला किया गया। इससे पहले मारुति ने भी समान वजह से दाम बढ़ाने का ऐलान किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें