Get App

Silver Price Today: चांदी हुई धड़ाम, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में अब क्या रह गई कीमतें

Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन चांदी में आई तेजी आज 25 नवंबर को सुस्त पड़ी है। आज बुधवार को बाजार खुलते ही फिर कीमतों में गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.51% घटकर यानी 748 रुपये गिरावट के साथ 144690 रुपये प्रति किलो हो गया

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 11:10 AM
Silver Price Today: चांदी हुई धड़ाम, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में अब क्या रह गई कीमतें
बुलियंस पर ₹1,45,870 प्रति किलोग्राम और कोटक नियो पर ₹1,91,900 प्रति किलोग्राम का बेंचमार्क रेट दिखता है।

Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन चांदी में आई तेजी आज 25 नवंबर को सुस्त पड़ी है। आज बुधवार को बाजार खुलते ही फिर कीमतों में गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.20% घटकर यानी 1,913.00 रुपये गिरावट के साथ 143675 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,45,438 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

ऑल इंडिया बुलियन के अनुसार 999 शुद्ध चांदी का संदर्भ भाव ₹1,53,081 प्रति किलोग्राम (लगभग ₹1,531 प्रति 10 ग्राम) है, जबकि बुलियंस पर ₹1,45,870 प्रति किलोग्राम और कोटक नियो पर ₹1,91,900 प्रति किलोग्राम का बेंचमार्क रेट दिखता है।

बता दें कि भारत में चांदी की कीमत अगस्त 2026 के सबसे ऊंचे लेवल, लगभग ₹2.50 लाख प्रति किलोग्राम से लगभग ₹1 लाख नीचे थी। जिसका मतलब है कि आज भारत में चांदी का रेट तीन महीनों में लगभग ₹1 लाख कम हो गया है। US बॉन्ड यील्ड का ऊंचे लेवल पर बने रहना, दुनिया की छह बड़ी करेंसी के मुकाबले मज़बूत US डॉलर (USD), US फेड के रेट बढ़ाने की चर्चा, और भारतीय रुपये में बढ़त, भारत में चांदी की कीमत में गिरावट के कुछ मुख्य कारण हैं।

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 25 नवंबर को अन्य शहरों में चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें