Get App

Shilpa Shetty: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ₹98 करोड़ की संपत्ति जब्त, ED ने जुहू वाला फ्लैट भी कुर्क किया

Shilpa Shetty: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कहा कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के पुणे में एक बंगले और शेयर समेत 98 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। यह मामला बिटकॉइन के इस्तेमाल के जरिए निवेशक निधि में धोखाधड़ी से जुड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 1:21 PM
Shilpa Shetty: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ₹98 करोड़ की संपत्ति जब्त, ED ने जुहू वाला फ्लैट भी कुर्क किया
Shilpa Shetty: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की तरफ से अभी को आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) और उनकी पत्नी एवं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के जुहू स्थित फ्लैट समेत उनकी करीब 98 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जब्त कर ली है। पीटीआई के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले मामले में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के मुंबई एवं पुणे में स्थित फ्लैट, इक्विटी शेयर और 98 करोड़ रुपये के शेयर कुर्क किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में जुहू स्थित आवासीय फ्लैट शामिल है जो वर्तमान में शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। इसके अलावा पुणे में स्थित आवासीय बंगला और राज कुंद्रा के नाम पर इक्विटी शेयर शामिल हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत बिटकॉइन पोंजी घोटाले में राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियां कुर्क की हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में एक फ्लैट भी शामिल है, जो कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर जुहू में है।

एजेंसी ने क्या कहा?

जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया कि कुर्क संपत्ति में अभी शेट्टी के नाम पर जुहू (मुंबई) में एक रिहायशी फ्लैट और कुंद्रा के नाम पर पुणे में एक रिहायशी बंगला तथा इक्विटी शेयर शामिल हैं। ED ने बताया कि 97.79 करोड़ रुपये की इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए PMLA के प्रावधानों के तहत एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें