Rajesh Khanna in Big Boss: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने मूवीज की सफलता का ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक टूटा नहीं है। उनके सुपर स्टारडम के दौर में हर निर्माता-निर्देशक साथ काम करना चाहते थे। उम्र के आखिरी पड़ाव में उन्हें रियल्टी टीवी शो बिग बॉस में भी लाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। बिग बॉस में शामिल होने के लिए उन्हें हर एपिसोड पर 3.5 करोड़ रुपये की रकम ऑफर किया गया था, लेकिन राजेश खन्ना को यह लुभा नहीं पाया। हालांकि एक दिलचस्प बात ये भी है कि जब राजेश खन्ना इस प्रस्ताव को मानने के लिए तैयार हो गए थे तो बिग बॉस वाले ही नहीं तैयार हुए।
क्या कहा था Rajesh Khanna ने इस प्रस्ताव पर
दिवंगत पत्रकार अली पीटर जॉन ने राजेश खन्ना को बिग बॉस से मिले ऑफर के बारे में खुलासा किया था। अली पीटर ने यह खुलासा तब किया था, जब उनका एक मीडिया चैनल ने इंटरव्यू लिया था। इसमें उन्होंने बताया कि बिग बॉस बनाने वालों ने उन्हें राजेश खन्ना के साथ मीटिंग के लिए कहा था, ताकि उन्हें बिग बॉस के हाउस में बुलाया जा सके। हालांकि अली पीटर जॉन ने आगे बताया कि उन्होंने साफ इनकार कर दिया, "नहीं, नहीं, राजेश खन्ना ऐसे शो थोड़ी करेगा।" अली पीटर ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की थी लेकिन वह नहीं माने। हालांकि बाद में राजेश खन्ना अपना मन बदला और इस ऑफर को स्वीकार करने का फैसला किया, लेकिन तब तक बिग बॉस की उन्हें बिग बॉस हाउस में उन्हें लाने की दिलचस्पी खत्म हो गई थी।
आखिरी समय तक मिलना-जुलना था अली पीटर जॉन और राजेश खन्ना का
बिग बॉस वालों ने अली पीटर जॉन से राजेश खन्ना को मनाने को कहा था, इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों के बीच कैसे संबंध थे। अली पीटर जॉन ने खुलासा किया था कि राजेश खन्ना की मौत के करीब दो महीने पहले ही उनसे मिले थे। उस समय राजेश खन्ना ने कहा था, "अगर गालिब दारू पीकर मर सकता है, तो मैं क्यों नहीं?" राजेश खन्ना की तबियत जुलाई 2011 से बिगड़नी शुरू हुई थी, जब उनका कैंसर का इलाज हुआ था। इसका खुलासा उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने उनकी मौत के बाद किया था। राजेश खन्ना की मौत 18 जुलाई 2012 को हुई थी।