Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' ने मारी बाजी, ओपनिंग डे पर अजय देवगन की 'थैंक गॉड' को छोड़ा पीछे

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेडेट फिल्म राम सेतु (Ram Setu) ने पहले दिन कमाई के मामले में अजय देवगन की 'थैंक गॉड' को पीछे छोड़ दिया है

अपडेटेड Oct 26, 2022 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
दोनों फिल्में 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' एक ही दिन मंगलवार (25 अक्टूबर) को रिलीज हुईं

Ram Setu Vs Thank God Box Office Collection Day 1: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेडेट फिल्म राम सेतु (Ram Setu) ने बॉक्‍स ऑफिस पर बाजी मार ली है। राम सेतु के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी सामने आ चुकी है। अक्षय कुमार की फिल्म ने ओपनिंग डे पर अजय देवगन की 'थैंक गॉड' को पीछे छोड़ दिया है।

ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन

फिल्‍म 'राम सेतु' ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। दिवाली के मौके पर मंगलवार को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने ओपनिंग उम्‍मीद से बेहतर कमाई की है। जबकि अजय देवगन की पारिवारिक कॉमेडी 'थैंक गॉड' ने पहले दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8 करोड़ रुपये की कमाई की है।


ये भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, पार्टी की कमान सौंप सोनिया गांधी बोलीं- 'बहुत राहत महसूस कर रही हूं'

आपको बता दें कि दोनों फिल्में 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' एक ही दिन मंगलवार (25 अक्टूबर) को रिलीज हुईं। निर्माताओं द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, "राम सेतु" ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की। 'तेरे बिन लादेन' फेम अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित एक्शन एडवेंचर ड्रामा को काफी पसंद किया जा रहा है।

नहीं हुई थी एडवांस बुकिंग

'राम सेतु' की एडवांस बुकिंग बहुत अच्‍छ नहीं थी, इसलिए पहले यही आंकलन किया गया था कि यह फिल्‍म पहले दिन 12-13 करोड़ रुपये का बिजनेस करेगी। हालांकि, मंगलवार को फिल्‍म देखने के लिए सिनेमाघरों में अच्‍छी-खासी संख्‍या में दर्शक पहुंचे। यही नही, मॉर्निंग शोज के बाद दोपहर और शाम के शोज में दर्शकों की संख्‍या बढ़ गई।

'थैंक गॉड' की कमाई

दूसरी ओर, 'थैंक गॉड' का निर्देशन अनुभवी फिल्म निर्माता इंद्र कुमार ने किया है, जो "धमाल" और "मस्ती" फिल्म फ्रेंचाइजी के लिए जाने जाते हैं। अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

एक मीडिया बयान में, 'थैंक गॉड' के निर्माताओं ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि पूरा देश अब "थैंक गॉड" के साथ जश्न मना रहा है। इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ने पहले दिन 8.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।