Ram Setu Vs Thank God Box Office Collection Day 1: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेडेट फिल्म राम सेतु (Ram Setu) ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है। राम सेतु के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी सामने आ चुकी है। अक्षय कुमार की फिल्म ने ओपनिंग डे पर अजय देवगन की 'थैंक गॉड' को पीछे छोड़ दिया है।
