अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साल 2016 में 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में साथ में काम किया था। फिल्म में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। रणबीर और अनुष्का अक्सर सेट पर मस्ती करते हुए नजर आते रहते थे।
