बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप (Mahadev online betting app case) मामले में Animal एक्टर को तलब किया गया है। महादेव सट्टेबाजी घोटाले में दर्जनों एक्टर और एक्ट्रेस ED की जांच के दायरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने कुछ अन्य एक्टर्स को भी तलब किया है। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मालिकों के संबंध पाकिस्तान से भी होने का संदेह है। कपूर सहित कई अन्य बॉलीवुड सितारे दुबई में 200 करोड़ रुपये की एक शादी में शरीक होकर मुश्किल में फंस गए हैं।
