Ranveer Allahbadia Row Updates: सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और मशहूर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता पर शर्मनाक टिप्पणियों को लेकर देश भर में उनके खिलाफ दर्ज FIR के संबंध में गिरफ्तारी से फिलहाल बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (18 फरवरी) को यूट्यूब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की विवादित टिप्पणियों के खिलाफ दर्ज FIR के सदंर्भ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। कोर्ट ने कहा कि आपको जांच में सहयोग करना होगा। इस दौरान कोर्ट ने कई बड़ी टिप्पणी की।
