Get App

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी के पिता बोले- 'एक्टर दर्शन राक्षस हैं, बेटे को बहुत बुरी तरह से प्रताड़ित किया'

Renukaswamy Murder Case: बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार (4 सितंबर) को रेणुकास्वामी हत्याकांड में कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा समेत 17 आरोपियों के खिलाफ चार्टशीट दाखिल किया। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की गई

Curated By: Akhileshअपडेटेड Sep 06, 2024 पर 12:22 PM
Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी के पिता बोले- 'एक्टर दर्शन राक्षस हैं, बेटे को बहुत बुरी तरह से प्रताड़ित किया'
Renukaswamy Murder Case: एक्टर दर्शन तथा उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा न्यायिक हिरासत में हैं

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पीड़ित के माता-पिता ने जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा और उसके साथियों को उनके बेटे को कथित तौर पर प्रताड़ित कर हत्या करने के लिए 'राक्षस' बताया। तस्वीर में रेणुकास्वामी ने कमीज नहीं पहनी हुई है। वह कथित रूप से हत्या किए जाने से पहले जान बख्शने की मिन्नत करता दिख रहा है। रेणुकास्वामी के शरीर पर चोटों के कई निशान देखे जा सकते हैं। रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथ एस शिवनगौडरू ने दावा किया कि इस घटनाक्रम का उनकी गर्भवती बहू पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

शिवनगौडरू ने पीटीआई से कहा, "जो तस्वीर वायरल हुई है, उसे देखने के बाद हम सकते में हैं। हमें नहीं पता कि क्या कहना है और कैसे प्रतिक्रिया देनी है। अब हम कल्पना कर सकते हैं कि उसे कितना कष्ट सहना पड़ा होगा और उसने उनसे कितनी विनती की होगी। उसे हद से ज्याद प्रताड़ित किया गया था।" उन्होंने कहा कि वह अपनी बहू को सांत्वना देने में असमर्थ हैं।

शिवनगौड़ू ने कहा, "मेरे बेटे ने दर्शन (Darshan Thoogudeepa) और उसके गिरोह के सदस्यों से अनुरोध किया कि उनके घर में उसकी मां और गर्भवती पत्नी है। लेकिन उन्होंने उसे माफ नहीं किया। वे सभी राक्षस थे। उनमें रंचमात्र भी मानवता नहीं थी।" पीड़ित के पिता ने कहा कि दर्शन और उसके गिरोह के सदस्य पुलिस में शिकायत कर सकते थे।

रेणुकास्वामी के खून के धब्बे पाए गए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें