Raha Kapoor Viral Pic: Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की नन्ही परी राहा कपूर (Raha Kapoor) की पहली झलक क्रिसमस के दौरान देखने को मिली थी। नीली आंखें और बेहद क्यूट सी राहा का कंपेरिजन तब से ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से किया जाने लगा। ज्यादातर परिवार के लोगों का कहना है कि अगर कोई ऋषि कपूर के बचपन की तस्वीरों को देख ले तो हैरान रह जाएगा। राहा बिलकुल उनकी कार्बन कॉपी लगती है। वैसे राहा को नाना-नानी का तो प्यार मिल रहा है लेकिन वो अपनी लाइफ में अपने दादा के बस किस्से ही सुन पाएंगी। ऐसे में AI का ये चमत्कार लोगों को बेहद पसंद आया।
ऋषि कपूर की कैंसर से हुई थी मौत
एक फैन ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की पुरानी फोटो का इस्तेमाल कर उसमें राहा कपूर को जोड़ा है। ऋषि कपूर ल्यूकेमिया से ग्रसित थे ऐसे में कई सालों तक बीमारी से लड़ने के बाद 30 अप्रैल, 2020 को 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। इलाज के लिए एक्टर न्यूयॉर्क भी गए थे। उनके जाने के बाद परिवार बुरी तरह से टूट गया। उनके बेटे रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट से शादी की और 6 नवंबर, 2022 को बेटी राहा कपूर का जन्म हुआ। ऋषि कपूर के जाने के बाद राहा का जिंदगी में आना कपूर परिवार के लिए एक बड़ा इवेंट रहा।
सोशल मीडिया पर राहा की वायरल हुई तस्वीर
वायरल हुई तस्वीर को @editingwithanuj नाम के इंस्टा यूजर ने एडिट किया है। उनके अकाउंट पर दूसरे सेलेब्स के साथ उनकी एडिट की हुई और भी कई तस्वीरें हैं। राहा और उनके दादा की तस्वीर की बात करें तो राहा ने गुलाबी और सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई। राहा की ये तस्वीर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की दिसंबर 2023 में इंटरनेट पर वायरल हुई सेम फोटो है। वहीं ऋषि कपूर ग्रे सूट में हैं।
ऋषि कपूर की फोटो को देख परिवार हुआ इमोशनल
हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने राहा और ऋषि की फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। लिखती हैं कि ये बहुत अच्छा एडिट है। धन्यवाद! सोनी की पोस्ट को री-शेयर करते हुए, नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा- बहुत प्यारा। साथ में एक्ट्रेस ने इमोजीस भी शेयर किए।