Celebrity Babies Born in 2022: साल 2022 खत्म होने के कगार पर है। जल्द ही साल 2023 तक दस्तक देने वाला है। यह साल 2022 बहुत से लोगों के लिए कुछ खास रहा। इस साल भी बॉलीवुड के सितारों ने सात फेरे लिए तो वहीं कई सितारों के घर पर नन्हें मेहमान की किलकारी भी गूंजी। साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर आहूजा तक कई सेलेब्स ने अपने घर में बच्चों का स्वागत किया। हाल ही में बिपाशा बसु और आलिया भट्ट के घर भी किलकारी गूंजी है। पैरेंट्स बनना जीवन का एक अहम और खास सपना होता है। इसका अनुभव करना बेहद सुखद होता है।
इस साल हमने काफी बदलाव देखे। पिछले साल तक जहां सेलेब्स का बेबी शावर ऑनलाइन ही हो रहा था। वहीं इस साल बेबी शावर से लेकर बच्चों के जन्म तक सब कुछ बहुत धूमधाम से मनाया गया है। यहां हम आपको बताएंगे कि साल 2022 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में किन-किन सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजी..
मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas)
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया। इसका नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा गया। बच्ची के बर्थ सर्टिफिकेट में लिखा है कि मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में रात 8 बजे के बाद हुआ था। मालती शब्द संस्कृत से लिया गया है। इसका मतलब एक खुशबूदार फूल और चांदनी(मूनलाइट) होता है। वहीं मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है। इसका मतलब समुद्र का तारा होता है। इसका एक बाइबिल का नाम भी है फ्रेंच में मैरी का मतलब होता है यीशु की मां।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। इसके बाद आलिया के घर 6 नवंबर को बेटी पैदा हुई है। आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'द लॉयन किंग' की एक तस्वीर के जरिए इस न्यूज को शेयर किया। आलिया ने जब अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था तब उनके फैन्स काफी शॉक हो गए थे। आलिया ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा।
वायु कपूर आहूजा (Vayu Kapoor Ahuja)
इस साल 20 अगस्त को सोनम कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इस न्यूज को भी इंस्टाग्राम के जरिए पोस्ट किया था। सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में मार्च 2022 को पोस्ट किया था। उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ ब्लैक ड्रेस में एक पोस्ट डालकर ये बताया था कि जल्द ही वो मां बनने वाली हैं। सोनम और आनंद ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा (Vayu Kapoor Ahuja) रखा है।
देवी बसु सिंह ग्रोवर (Devi Basu Singh Grover)
12 नवंबर को बिपाशा ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अपनी बेटी का नाम बिपाशा ने देवी बसु सिंह ग्रोवर (Devi Basu Singh Grover) रखा है। बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट के जरिए बताया था। बिपाशा का मटर्निटी फोटोशूट भी बहुत वायरल हुआ था। उनके फैन्स ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो की काफी तारीफ भी की थी।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इस साल मार्च में अपने बेटे गोला का वेलकम किया। गोला का असली नाम लक्ष्य है। भारती और हर्ष गोला के साथ हर त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते आते रहे हैं। भारत अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं।