Raha Kapoor Viral Pic: Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की नन्ही परी राहा कपूर (Raha Kapoor) की पहली झलक क्रिसमस के दौरान देखने को मिली थी। नीली आंखें और बेहद क्यूट सी राहा का कंपेरिजन तब से ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से किया जाने लगा। ज्यादातर परिवार के लोगों का कहना है कि अगर कोई ऋषि कपूर के बचपन की तस्वीरों को देख ले तो हैरान रह जाएगा। राहा बिलकुल उनकी कार्बन कॉपी लगती है। वैसे राहा को नाना-नानी का तो प्यार मिल रहा है लेकिन वो अपनी लाइफ में अपने दादा के बस किस्से ही सुन पाएंगी। ऐसे में AI का ये चमत्कार लोगों को बेहद पसंद आया।
