Rohit Bal Dies: देश के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार (1 नवंबर) को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 63 साल के थे। बल पिछले साल से ही दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें नवंबर 2023 में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की ICU में भी भर्ती कराया गया था। उनके निधन से भारतीय फैशन जगत में शोक की लहर है। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुनील सेठी ने पीटीआई को बताया कि डिजाइनर रोहित बल का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हुआ।
