Get App

Naatu Naatu के लिए पैसे देकर खरीदा गया ऑस्कर? जैकलीन फर्नांडीज के करीबी ने किया चौंकाने वाला दावा

Oscars 2023: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर इस बार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि भारत से नॉमिनेट हुए फिल्म ‘RRR’ के गाने 'नाटू नाटू (Naatu Naatu)' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स (The Elephant Whisperer)' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इस बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) के करीबी ने ऑस्कर को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है

Akhileshअपडेटेड Mar 15, 2023 पर 5:53 PM
Naatu Naatu के लिए पैसे देकर खरीदा गया ऑस्कर? जैकलीन फर्नांडीज के करीबी ने किया चौंकाने वाला दावा
Oscars 2023: जैकलीन फर्नांडीज के मेकअप आर्टिस्ट और करीबी दोस्त शान मुत्तथिल (Shaan Muttathil) ने ऑस्कर विनर्स पर आरोप लगाया है कि ये अवॉर्ड खरीदा गया है

Oscars 2023: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर इस बार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि भारत से नॉमिनेट हुए फिल्म ‘RRR’ के गाने 'नाटू नाटू (Naatu Naatu)' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स (The Elephant Whisperer)' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। तमिल भाषा के डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ कैटेगरी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता है। ऑस्कर जीतने वाली यह पहली भारतीय निर्मित फिल्म बन गई है। मशहूर डायरेक्टर एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR के गीत 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग केटेगरी में ऑस्कर अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।

Naatu Naatu के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। Naatu Naatu का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत में अभिनेता जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) और राम चरण (Ram Charan) पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार डांस को भी काफी सराहना मिली है। अवॉर्ड ग्रहण करते हुए कीरावानी ने कहा, "मैं ‘द कारपेंटर्स’ (बैंड के गीत) सुनते हुए बड़ा हुआ और आज यहां ऑस्कर के साथ हूं। मेरी बस एक ही ख्वाइश थी..राजामौली और मेरे परिवार की भी.. ‘RRR’ जीत जाए.. सभी भारतीयों का गौरव…।"

जबकि चंद्रबोस ने केवल ‘नमस्ते’ कहकर पुरस्कार पाने की खुशी जाहिर की। इस कैटेगरी में गीत ‘नाटू नाटू’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी।

पैसे देकर खरीदा गया ऑस्कर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें