Get App

RRR का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, Jr NTR, Ram Charan और Ajay Devgn के एक्शन सीन्स देखकर उड़ जाएंगे होश

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 5:43 PM
RRR का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, Jr NTR, Ram Charan और Ajay Devgn के एक्शन सीन्स देखकर उड़ जाएंगे होश
राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे से इंतजार था

RRR Trailer Released: मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी नई मोस्ट अवेटेड फिल्म ट्रिपल आर यानी 'आरआरआर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, राण चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इस मोस्टअवेटेड फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। चंद मिनट का ट्रेलर दोस्ती, धोखेबाजी और देशभक्तिंम की भावनाओं से भरपूर है।

ट्रिपल आर राजामौली की बाहुबली सीरीज के बाद पहली फिल्म है, जिस कारण दर्शक इसे देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ है कि राजामौली ने ट्रिपल आर को बहुत बड़े स्केल पर शूट किया है। जानकारों का कहना है कि यह फिल्म कमाई के मामले में बाहुबली को पीछे छोड़ सकती है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है।

फिल्म आरआरआर को राजामौली पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करेंगे, जिस कारण उन्होंने अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे बड़े स्टार्स को साइन किया था। फिल्म ट्रिपल आर 7 जनवरी 2022 को बड़े स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे से इंतजार था। ट्रेलर देख कर लग रहा है कि फिल्म की कहानी ब्रिटिश हुकूमत पर आधारित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें